दुमका, अप्रैल 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के शोरुम के 14 लाख रुपए गबन करने के मामले में पूर्व मैनेजर राज सिन्हा (28) को नगर थाना की पुलिस ने देवघर से गिरफ्तार कर दुमका लाई और शुक्रवार को केन्द्रीय कारा भेज दिया। आरोपी राज सिन्हा देवघर जिला के बाइपास रोड के बैजनाथपुर मोड़ का निवासी था। अगस्त 25 में उक्त कर्मी के विरुद्ध नगर थाना में रूपए गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स का शोरुम शहर के हदहदिया रोड स्थित है। उक्त शोरुम में आरोपी मैनेजर के पद पर था।वह ग्राहकों को जेवर दिखाने के साथ रोज होने वाली बिक्री के पैसे को कंपनी के बैंक खाते में जमा करने का भी काम किया करता था। पिछले साल अगस्त 2025 में उसने तीन दिन की बिक्री के 14 लाख रुपया बैंक में जमा नहीं किया और कंपनी को तारीख बदलकर गलत जमा रसीद थमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.