10 लाख के लेनदेन में पूर्व प्रधान पर हमला, हिस्ट्रीशीटर समेत सात पर मुकदमा
इटावा औरैया, मई 12 -- सैफई। निर्माणाधीन 50 बेड क्रिटिकल अस्पताल के निर्माण काम में रुपये के लेनदेन को लेकर पूर्व प्रधान ने हिस्ट्रीशीटर ठेकेदार व उसके साथियों पर कमरे में बंद कर मारपीट करने और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्राम लछबाई निवासी पूर्व प्रधान मुकेश कुमार गुप्ता सैफई में मकान बनाकर रहकर कांट्रेक्टर के रूप में कार्य करते हैं। वह मैनपुरी निवासी ठेकेदार नीरज यादव के साथ मिलकर मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन 50 बेड क्रिटिकल अस्पताल के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। आरोप है कि कार्य के एवज में उसके करीब 10 लाख रुपये नीरज यादव पर बकाया हैं। जब उन्होंने अपने रुपये मांगे तो नीरज यादव ने उन्हें बातचीत के बहाने बुलाया। आरोप है कि मौके पर पहुंचने पर वहां पहले से पांच-छह लोग मौजूद थे। बातचीत शुरू होते ही गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.