भदोही, अप्रैल 14 -- भदोही, संवाददाता। प्रयागराज निवासी युवक एवं उसके स्वजनों पर महिला थाने में दहेज उत्पीड़न में मामला दर्ज किया गया है। दहेज के 10 लाख रुपये ना मिलने पर पत्नी को मार पीटकर घर से बाहर निकालने का आरोप है। जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के कला तुलसी निवासी अमरेशचंद पांडेय की बेटी काजल पांडेय ने महिला थाने में तहरीर दिया। कहा कि उनकी शादी आठ दिसंबर 2022 को आलोक शुक्ला निवासी सिधवार, बरौत, हंडिया, प्रयागराज के साथ हुई थी। पिता ने शादी में पांच लाख रुपया नकद, आभूषण आदि सामान दिए थे। ससुराल जाने के कुछ दिन बाद सास, ससुर, देवर एवं पति द्वारा 10 लाख रुपयों की मांग की जाने लगी। यह भी पढ़ें- पांच लाख रुपया दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने में मामला दर्ज तीन वर्षों तक वह यातनाएं झेलती रहीं। बार-बार फोन करके 10 लाख रुपयों की मांग ससुर...