नई दिल्ली, मार्च 16 -- भारतीय टू-व्हीलर मार्केट के लिए फरवरी 2026 का महीना किसी त्यौहार से कम नहीं रहा। अगर आप सड़क पर निकलते समय बढ़ती भीड़ को महसूस कर रहे हैं, तो इसका एक बड़ा कारण ऑटो सेक्टर के ताजा आंकड़े भी हैं। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की लेटेस्ट रिपोर्ट बताती है कि पिछले महीने मोटरसाइकिल सेगमेंट ने 30.8 पर्सेंट की जोरदार सालाना बढ़त हासिल की है। इसका सीधा मतलब यह है कि देश में बाइक्स की मांग रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही है। पिछले साल फरवरी में जहां करीब 8.38 लाख मोटरसाइकिलें बिकी थीं। वहीं, इस साल फरवरी में यह आंकड़ा 10.96 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- होंडा ला रही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, भारत में शुरू हो गया ट्रायलहीरो का दबदबा कायम बिक्री की इस रेस में हमेशा की तरह 'हीरो मोटोकॉर्प' ने अपना झंडा...