गौरीगंज, अप्रैल 3 -- जगदीशपुर। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के कटेहटी गांव निवासी जगन्नाथ उपाध्याय के घर में गुरुवार की रात चोरी की बड़ी वारदात हुई। पीड़ित के अनुसार चोर कमरे में रखे बक्शे का ताला तोड़कर लगभग 10 लाख कीमत के गहने और 25 हजार रुपए चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।गुरुवार की रात जगन्नाथ उपाध्याय के परिवार के सभी सदस्य भागवत कथा सुनकर लौटे थे। भोजन के बाद पुरुष घर के बाहर सो गए। जबकि महिलाएं छत पर सोने चली गईं। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे जब परिवार के लोग जागे तो कमरे का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। बक्सा खुला पड़ा था और जेवर व नकदी गायब थी। सूचना पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। प्रभारी निरीक्षक धीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.