रांची, मार्च 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाकपा माओवादियों का जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां गिरफ्तार हो गया है। जानकारी के मुताबिक, मृत्यंजय अपने कुछ सहयोगियों के साथ रसद की तलाश में छिपादोहर इलाके में पहुंचा था। जहां ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के संदेह में उसे व उसके एक साथी को दबोच लिया। हेरनाछापर गांव में दोनों माओवादियों के ग्रामीणों के द्वारा पकड़े जाने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, अब दोनों माओवादियों से लातेहार पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं मृत्युंजय भुईंया की निशानदेही पर संयुक्त सुरक्षाबलों की टीम अन्य माओवादियों की तलाश में सर्च अभियान चला रही है। हालांकि लातेहार पुलिस ने आधिकारिक तौर पर मृत्युंजय की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। मृत्युंजय भुईयां लातेहार के बरवाडीह थाना क्षेत्र के नवाडीह का रहने वाला है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.