फिरोजाबाद, अप्रैल 28 -- सिरसागंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 10 लाख रुपये की लूट करने के बाद बाइक सवार नकाबपोश युवती सहित तीन लुटेरे बेसुराग हैं। एसओजी और सर्विलांस सहित चार टीमें रात भर उनकी तलाश करती रहीं। सराय शेख निवासी बंटी पुत्र ऐदल सिंह इटावा रोड स्थित गणेश ट्रेडर्स बीज की दुकान में काम करता है। वह सोमवार सुबह 10.30 बजे 10 लाख रुपये की नकदी लेकर बैंक ऑफ बडौदा में जमा करने के लिए बाइक से जा रहा था। अध्यापक नगर चौड़ी सड़क गली नंबर पांच के चौराहे के निकट बाइक सवार नकाबपोश युवती सहित तीन लुटेरे उसकी बाइक को गिरा कर तमंचा के बल पर रूपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। यह भी पढ़ें- लुटेरों ने तमंचे के बल पर खाद बीज कर्मी से 10 लाख लूटे थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि लूट का खुलासा करने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। टीमें अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.