10 लाख की लागत से लगाए सोलर प्लांट से चल रही आटा चक्की
खगडि़या, अगस्त 4 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के कुल्हड़िया पंचायत स्थित सलारपुर चौक पर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाकर व्यवसायी अपने कारोबार को सौर ऊर्जा से जोड़कर मिसाल पेश की है। सलारपुर निवासी मिथिलेश कुमार ने करीब 10 लाख रुपये की लागत से दुकान की छत पर सोलर पैनल लगवाया है। सोलर ऊर्जा से अब उनकी आटा चक्की और तेल पेराई का काम संचालित हो रहा है। इधर उन्होंने बताया छत पर कुल 48 सोलर पैनल लगाए गए हैं, जिनसे करीब 30 किलोवाट बिजली का उत्पादन होता है। इस सोलर प्लांट के लिए उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत करीब 3.50 लाख रुपये की सब्सिडी मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- 300 यूनिट फ्री बिजली और मोटी सब्सिडी, मोदी सरकार की जबरदस्त है यह स्कीम सौर ऊर्जा से बिजली की लागत में कमी आने के बाद वे स्थानीय लोगों से महज एक रुपए प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.