मुंगेर, जून 11 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के रामपुर बस्ती निवासी अमर शक्ति सिंह ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, जातिसूचक अपमान, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने ललित कुमार सिंह, उनकी पत्नी आरती सिंह तथा पिता सतीश चंद्र सिंह को नामजद आरोपी बनाया है। इस बावत पीड़ित अमर शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपियों ने मत्स्य पालन परियोजना में निवेश और आर्थिक सहायता की जरूरत बताकर उनसे विभिन्न किस्तों में बैंक खाते के माध्यम से कुल 7 लाख 25 हजार रुपये प्राप्त किए। यह भी पढ़ें- जमालपुर में मकान बिक्री के नाम पर 40 लाख रुपये गबन का आरोप, प्राथमिकी दर्ज इसके अलावा करीब 2 लाख 78 हजार रुपये मूल्य के 60 पीस दो इंच ...