झांसी, जून 11 -- झांसी (बरुआसागर)। पुलिस का ऑपरेशन क्लीन बरकरार है। बरुआसागर थाना पुलिस ने सस्ते सोने का लालच देकर दो व्यापारियों से 10 लाख ठगी करने वाला शातिर ठंग मुठभेड़ में धर-दबोचा। उसके पास से 6.27 लाख रुपए नगद, तमंचा-कारतूस, मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस की मानें तो इसका एक साथी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार इंदौर के लसुडिया थाना क्षेत्र के निरंजनपुर निवासी दीपक दुबे ने बीते रोज रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह अपने दोस्त अजय पोलाया के साथ स्क्रैप का काम करते हैं। उनके ऑफिस में काम करने वाले रवि परिहार ने बताया कि उनके पहचानने वाले दीपचंद्र कुशवाहा बहुत सस्ते दाम पर सोना बेचना चाहता है। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली लालच में आकर दोनों दोस्त सोना खरीदने को तैयार हो गए। ...