लोहरदगा, मार्च 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा एवं लातेहार जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित नक्सली संगठन के जोनल कमांडर समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन का जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइयां उर्फ फ्रेश भुइयां अपने दस्ते के साथ महुआडांड़, बारसेड, गारू और छिपादोहर क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक लातेहार तथा 32वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट के निर्देश पर संयुक्त रूप से विशेष सर्च अभियान चलाया गया।12 मार्च 2026 की रात चलाए गए अभियान के दौरान छिपादोहर थाना क्षेत्र के हेरहंज इलाके से 10 लाख रुपये के इनामी नक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.