नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- कर्नाटक के लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, कर्नाटक सरकार की एक कैबिनेट मीटिंग होने वाली है। इस मीटिंग में राज्य सरकार दूध के दाम बढ़ाने पर विचार कर सकती है। इसके अलावा, बस किराए में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है।12 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की है मांग कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) के तहत आने वाले 16 कोऑपरेटिव मिल्क यूनियनों ने दूध की कीमत में 12 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की मांग की है। ऐसा माना जा रहा है कि राज्य सरकार 8 से 10 रुपये प्रति लीटर तक दूध के दाम बढ़ा सकती है। मिल्क यूनियंस का तर्क है कि मवेशियों के चारे और दूध खरीदने की लागत बढ़ गई है। यूनियन अध्यक्षों ने राज्य सरकार से इस बढ़ोतरी को मंजूरी देने का आग्रह किया है ताकि डेयरी किसानों और यूनियनों पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थि...