संवाददाता, जुलाई 23 -- यूपी में मुजफ्फरनगर के गांव पचेंडा स्थित प्राथमिक विद्यालय पचैंडा कलां प्रथम में पढ़ने वाली कक्षा चार की छात्रा ने घर पर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। छात्रा के परिजनों ने विद्यालय की शिक्षिका पर कक्षा के अन्य छात्र के 10 रुपये चोरी करने पर छात्रा की पिटाई करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने देर शाम थाने पर पहुंचकर पुलिस को मामले में तहरीर दी है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग ने भी विद्यालय के शिक्षकों पर विभागीय जांच के लिए समिति का गठन किया है। बुधवार को गांव पचेंडा स्थित प्राथमिक विद्यालय पचैंडा कलां प्रथम से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने बच्चों की मानवीय सोच पर चिंता पैदा कर दी है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार गांव पचेंडा निवासी युधिष्टिर पहलवान के घर में किराए पर रहने वाले झांसी के परिवार की 12 वर्षीय बेटी आयुषी गांव ...