बिहारशरीफ, अप्रैल 9 -- अस्थावां थाना क्षेत्र के मालती-मुस्तफापुर गांव के पास हुई घटना बस में लगे सीसटीवी कैमरों में कैद हुई बदमाशों की करतूत जख्मी ने रुपये व सोने की चेन और लॉकेट छीनने का लगाया आरोप बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अस्थावां थाना क्षेत्र के मालती-मुस्तफापुर गांव के पास बुधवार की शाम मात्र 10 रुपये के लिए बदमाशों ने बाबा गोविंद बस के चालक व खलासी को बेरहमी से पीटा। खलासी को बस से नीचे उतारकर भी पिटाई की। बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की करतूत कैद हो गयी है। जख्मी खलासी अरविंद कुमार व चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने 20-25 हजार रुपये, सोने की चेन व लॉकेट छीनने का भी आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में अभी आवेदन का इंतजार कर रही है। जख्मी खलासी ने बताया कि बस बिहारशरीफ बस स्टैंड से सरमेरा जा...