बागपत, फरवरी 28 -- बागपत। साइबर थाना पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर पर ठगी करने वाले गैंग का खुलासा कर तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। गैंग अब तक 10 राज्यों में 4.63 करोड़ की ठगी कर चुका है। ये ठग फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को शेयर मार्किट में रुपये लगाने का लालच देते है। पिछले दिनों इस गैंग ने बड़ौत निवासी युवक के साथ 16 लाख से अधिक की ठगी की थी, जिसके बाद से साइबर थाना पुलिस गैंग को गिरफ्तार करने में लगी थी। बागपत साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पकड़े गए तीनों ठग पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। आईटीआई पास युवक गिरोह का सरगना है। आधुनिक तकनीक को अवैध कमाई का हथियार बनाकर इन तीनों ने शेयर मार्किट से रुपये कमाने का लालच देकर 4.63 करोड़ से अधिक की रकम की ठगी कर ली। एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि पिछले दिनों गैंग ने बड़ौत निवासी मुकुल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.