अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ से 10 राज्यों के 597 लोगों के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र भी जारी होने का खुलासा हो चुका है। इस कारनामे को विकास खंड बिजौली के गांव दत्ताचोरी बुजुर्ग के ग्राम पंचायत सचिव की आईडी को हैक करके अंजाम दिया गया था। हैकरों ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की आईडी हैक कर 15 से 18 अगस्त 2025 के बीच में उत्तर प्रदेश सहित 10 राज्यों के लोगों के 597 जन्म प्रमाण पत्र बना दिए। वहीं 150 जन्म प्रमाण पत्र अप्रूव नहीं हो सके। जिसमें सर्वाधिक बिहार के 213 लोगों के जन्म प्रमाण पत्र बने, जबकि यूपी के बस्ती जिले के सर्वाधिक 66 लोगों के जन्म प्रमाण पत्र दिए गए थे। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.