नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- दिवाली के बाद कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है। इस दिन कलम, दवात और बही-खातों की पूजा करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त मनुष्य के अच्छे-बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। यही वजह है कि उन्हें लेखन और न्याय का देवता भी कहा जाता है। साल 2026 में द्वितीया तिथि दो तारीखों में पड़ने के कारण चित्रगुप्त पूजा को लेकर असमंजस है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पूजा 10 या 11 नवंबर को होगी, इसका शुभ मुहूर्त क्या है और कलम-दवात पूजन की सही विधि क्या रहेगी।10 या 11 नवंबर, कब है चित्रगुप्त पूजा 2026? हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल भगवान चित्रगुप्त की पूजा 11 नवंबर 2026, बुधवार को की जाएगी। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे शुरू...