जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- जमशेदपुर। मोतियाबिंद के 10 रोगियों का रविवार को फेको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया । यह सर्जरी आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से किया गया। दवा एवं चश्मा पहना कर उनका स्वागत किया गया। यह संस्था पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा महा अभियान चला रही है। अभी तक सैकड़ो लोग इस अभियान के तहत लाभान्वित हो चुके हैं। आगे भी इस तरह के जरूरतमंद लोगों के लिए इस तरह की योजना चला कर मरीज को राहत दी जाएगी। 18 दिसंबर बृहस्पतिवार को आनंद मार्ग जागृति, गदरा शिव मंदिर के पास आंखों की बीमारी के लिए जांच शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से 1 बजे तक किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.