सुशील सिंह, जुलाई 5 -- Mobile Addiction : मौजूदा समय में मोबाइल हमसे इस कदर जुड़ चुका है कि इसके बिना रोजमर्रा के कामों की कल्पना करना भी मुश्किल लगने लगा है लेकिन क्या एक तरह से हम इसकी लत के भी शिकार हो गए हैं। मोबाइल फोन से कुछ देर के लिए दूर होने पर बेचैनी, बैटरी खत्म होने, नेटवर्क जाने या फोन घर पर छूट जाने पर घबराहट महसूस होना 'नोमोफोबिया' (नो मोबाइल फोन फोबिया) के लक्षण हैं। लखनऊ के एक मेडिकल कॉलेज के 418 एमबीबीएस छात्रों पर किए गए शोध में उनमें यह लक्षण पाए गए। इस रिसर्च में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जिन 418 मेडिकल छात्रों पर शोध किया गया उनमें से करीब 67.57% छात्राएं और 70.39% छात्र इस लत के शिकार मिले। शोध में 55.7% पुरुष और 44.3% महिला छात्र शामिल थे। शोध को इंडियन जर्नल ऑफ कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन ने प्रकाशित क...