नई दिल्ली, मार्च 30 -- हवाई यात्रा को आम नागरिकों के लिए और अधिक किफायती बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। देश के 11 प्रमुख हवाई अड्डों पर 'उड़ान यात्री कैफे' की शुरुआत कर दी गई है, जहां यात्री बेहद सस्ते दामों पर नाश्ता और पेय पदार्थ उपलब्ध करा सकेंगे। खास बात यह है कि श्रीनगर और जयपुर समेत इन कैफे में चाय मात्र 10 रुपये में मिलेगी, जबकि समोसा, वड़ा पाव जैसी नाश्ते की वस्तुएं सिर्फ 20 रुपये में उपलब्ध होंगी। पानी की बोतल भी 10 रुपये और कॉफी 20 रुपये में दी जा रही है। इससे पहले हवाई अड्डों पर चाय-कॉफी 50 रुपये या उससे अधिक में बिकती थी, जबकि स्नैक्स की कीमतें और भी अधिक होती थीं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से इन 11 हवाई अड्डों पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.