हापुड़, जून 22 -- क्षेत्र की 11 वर्षीय उभरती निशानेबाज़ आरोही तोमर ने 49वीं यू.पी. स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर पिस्टल सब यूथ गर्ल्स वर्ग में स्टेट क्वालिफाई कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। 10 से 16 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत का उत्कृष्ट परिचय दिया। परिजनों व कोच ने दी बधाई आरोही के पिता धीरज तोमर ने कहा कि खेल बच्चों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत बनाते हैं। उनकी माता नेहा सिंह तोमर ने बेटी की सफलता को परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। इस उपलब्धि का श्रेय कोच कपिल चौधरी को भी जाता है, जिन्होंने तकनीकी प्रशिक्षण और मानसिक रूप से मजबूत बनाकर आरोही को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में सरधना के देव चौधरी ने जीता रजत पदक आरोही क...