सीतापुर, अप्रैल 3 -- सीतापुर, संवाददाता। पुराने शहर के बाशिंदों को जल्द ही जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। साथ ही बारिश में होने वाले जलभराव से भी जूझना नहीं पड़ेगा, क्योंकि सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिसमें पहले नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। नालियां बनने के बाद सड़क बनाई जाएगी। जो अभी लगभग साढ़े पांच से छह मीटर चौड़ी है। जिसे 10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। मार्ग के चौड़ीकरण से लोगों को आए दिन लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा। पक्के पुल से सिटी स्टेशन जाने वाला ये मार्ग शहर के सबसे व्यस्तम मार्गों में से एक है। कपड़े का कारोबार होने से इस क्षेत्र में हजारों खरीददारों का आवागमन बना रहता है। वहीं स्थानीय और रेलवे स्टेशन जाने यात्री भी रोजाना गुजरते रहते हैं। साथ ही एफसीआई गोदाम जाने वाले लोडेड ट्रक और स्कूली समेत अन्य वाहन गुजरते रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.