नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र की धन कॉलोनी चौराहे के पास ज्वेलरी दुकान में अपराधियों ने दिनदहाड़े कोहराम मचा दिया। पांच बदमाश आए और हथियार के बल पर करीब 20 लाखके आभूषण लूटकर फरार हो गये। घटना रविवार की दोपहर 12.50 बजे की है। दो बाइक से आए पांच बदमाश हथियार लेकर दुकान में घुसे। पहले दुकानदार धनंजय कुमार के कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर सोना-चांदी के आभूषण देने को कहा। धनंजय कुमार ने विरोध किया तो पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया। अपराधियों की करतूत दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अपराधी करीब 10 मिनट दुकान में तांडव मचाते रहे और 20 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। रामकृष्णानगर की धन कॉलोनी चौराहे के पास श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वेलर्स है। रविवार दोपहर करीब एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.