तेहरान, अप्रैल 9 -- 40 दिनों की ईरान जंग के बाद बुधवार (भारतीय समयानुसार 8 अप्रैल) की अगले सुबह जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान किया, तब पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली लेकिन पाकिस्तान की मध्यस्थता वाले इस युद्ध विराम को अमेरिकी सहयोगी देश इजरायल ने 24 घंटे से भी कम समय के अंदर फुस्स कर दिया। दरअसल, इजरायल ने ईरान के सहयोगी लेबनान पर अब तक का सबसे भयानक हमला किया है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इजरायली बलों ने लेबनान में हिज्हुल्लाह के ठिकानों पर 10 मिनट के अंदर 100 से ज्यादा हमले किए हैं, जिसमें कम से कम 254 लोग मारे गए हैं और 1,165 अन्य घायल हो गए हैं। हिज्बुल्लाह के कमांड सेंटर पर भी इजरायली बलों ने मिसाइलें दागीं और बमों की बौछार कर दिए। लेबनान पर इजरायल के इन हमलों और भीषण रक्तपात से ईरान भड़क गया है।...