संभल, जून 18 -- नगर पंचायत सिरसी में बुधवार को आयोजित बोर्ड बैठक में विकास कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। चेयरमैन कौसर अब्बास नकवी की अध्यक्षता में हुई बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। खास बात यह रही कि महज 10 मिनट के भीतर छह प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। नगर पंचायत सभागार कक्ष में दोपहर 12:15 बजे शुरू हुई बैठक 12:25 बजे समाप्त हो गई। बैठक का संचालन डिप्टी कलेक्टर आशुतोष तिवारी ने किया। बैठक के दौरान लिपिक रईस अहमद ने एक-एक कर प्रस्तावों को सदन के समक्ष रखा। सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी सदस्यों ने मेज थपथपाकर समर्थन देते हुए पारित कर दिया। इसके बाद नगर पंचायत की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मैजिक स...