संवाददाता, मार्च 6 -- हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में एक भाजपा बूथ अध्यक्ष का शव बाइक समेत नाले में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना गुरुवार दोपहर एटा रोड स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया के पास की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय देवा यादव पुत्र सूरतराम के रूप में हुई है। वह स्थानीय स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता थे और भाजपा के बूथ अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे थे।10 मिनट में घर आने की बात कहकर निकला था परिजनों के अनुसार बुधवार रात होली मनाने के बाद देवा यादव अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ने गए थे। पत्नी को मायके छोड़ते समय उन्होंने घरवालों से कहा था कि वह करीब 10 मिनट में वापस लौट आएंगे, लेकिन देर रात तक भी वह घर नहीं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.