जमशेदपुर, जनवरी 14 -- जमशेदपुर। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स द्वारा दी जा रही 10 मिनट की डिलीवरी सेवा पर रोक लगाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेश सोंथालिया ने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में लिया गया समयबद्ध, मानवीय और दूरदर्शी निर्णय बताया है, जो डिलिवरी कर्मियों की जान और सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। उन्होंने दोहराया कि 10 मिनट की डिलीवरी पर रोक संगठन द्वारा वर्षों से उठाई जा रही चिंता की स्पष्ट स्वीकारोक्ति है। इससे क्विक कॉमर्स क्षेत्र में आवश्यक एवं सकारात्मक सुधारों का मार्ग प्रशस्त होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.