10 माह से बेजान पड़े मरीज को चिकित्सकों ने किया स्वस्थ
मथुरा, मई 12 -- चिकित्सा जगत में संवेदनशीलता और तकनीक का अनूठा उदाहरण सामने आया है। बदनगढ़ (नंदगांव) निवासी 40 वर्षीय किच्चू, जो पिछले 10 माह से बिस्तर पर पड़े थे, अब स्वस्थ होकर दोबारा खड़े होने की राह पर हैं। यह संभव केएम मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॉ. संदीप चौहान और आयुष्मान भारत योजना के सहयोग से हुआ। करीब 10 महीने पहले सड़क हादसे के बाद किच्चू के शरीर की मूवमेंट पूरी तरह बंद हो गई थी। आर्थिक तंगी के चलते परिवार परेशान था। बाद में केएम अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि रीढ़ की हड्डी के पास नसें दब गई हैं। न्यूरो सर्जन डॉ. संदीप चौहान ने बताया कि बिना ऑपरेशन मरीज का ठीक होना संभव नहीं था। आयुष्मान योजना के तहत मरीज का निःशुल्क इलाज शुरू किया गया। डॉ. संदीप चौहान, डॉ. आशुतोष, डॉ. निधि और डॉ. चिंतन की टीम ने जटिल सर्जरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.