गिरडीह, जुलाई 22 -- जन वितरण प्रणाली के डीलरों को पिछले 10 महीनों से वितरण मार्जिन यानी कमीशन का भुगतान नहीं हुआ है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। डीलरों का कहना है कि वे खाद्य सुरक्षा योजना के तहत नियमित रूप से राशन वितरण कर रहे हैं, लेकिन बकाया भुगतान न होने से परिवार चलाना और दुकान संचालित करना मुश्किल हो गया है। दुकान चलाने में रख-रखाव सहित कई तरह के खर्च है। कमीशन न मिलने से अब उधार लेकर काम करना पड़ रहा है। डीलरों ने बताया कि अब महाजन और दुकानदार भी उधार देने से मना कर रहे हैं, जिससे बच्चों की फीस, स्कूल खर्च, इलाज और घरेलू जरूरतें पूरी करने में परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- पीडीएस डीलरों को 10 महीने से नहीं मिला कमीशन, बढ़ी आर्थिक परेशानी डीलरों ने बताया कि कोरोना काल में सरकार के निर्देश पर बांटे गए अतिरिक्त गेहूं ...