एटा, फरवरी 28 -- सकीट, गांव कायमपुर में विवाहिता का शव कमरे में पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। हत्या के बाद शव को कमरे में छोड़कर भाग गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। विवाहिता की दस माह शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। थाना सकीट के गांव कायमपुर निवासी अंकित यादव पुत्र रविन्द्र की शादी दस माह पहले श्रृद्धा (20) निवासी गांव अंजनी जिला मैनपुरी के साथ की थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज की खातिर प्रताड़ित करते थे और रुपये मांगते थे। मांग पूरी न होने पर पिटाई करते थे। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि महिला ने कमरे में पंखे पर लटक कर फांसी लगा ली है। जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.