बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव जसर में 10 माह की बच्ची का अपहरण हो गया। आरोपी मां की गोद में रो रही बेटी को चुप करने के बहाने बाइक पर अपहरण कर ले गए। दिनदहाड़े अपनों की घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। कई थाने की फोर्स और एसपी देहात मौके पर पहुंचे। करीब 3 घंटे बाद बच्ची को बरामद कर लिया गया। भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव जसर निवासी वंदना पत्नी देवेंद्र की 10 माह की बेटी की तबीयत खराब हुई थी। वंदना के पति देवेंद्र फौजी हैं। वह अपनी बेटी को दवा दिलाने के लिए गांव में ही एक डॉक्टर की दुकान पर गई थी। मां की गोद में 10 वर्षीय बेटी जोर-जोर से रो रही थी। इसी दौरान वहां तीन युवक बाइक पर सवार युवक पहुंचे। युवकों ने मां की गोद में रो रही बच्चों को चुप करने की बात क...