भागलपुर, मार्च 8 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड में 10 मार्च से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की तरफ से बीसीए मेंस अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। अंगिका जोन के तहत भागलपुर सहित बांका, जमुई, लखीसराय और मुंगेर की टीमें हिस्सा लेंगी। इसका टाइशीट जारी कर दिया गया है। भागलपुर का पहला मुकाबला 16 मार्च को होगा। उधर, शनिवार को भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) की ओर से जिला टीम के चयन के लिए दो दिवसीय ट्रायल की शुरूआत की गई। पहले दिन 40 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए। एक्सपर्ट की टीम ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखा। रविवार को ट्रायल समाप्त करते हुए टीम की घोषणा की जाएगी। यह जानकारी बीडीसीए के उपाध्यक्ष सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.