धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, संवाददाता। जिले में बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को जल्द राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 मार्च से धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। धनबाद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 10 मार्च से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज हवा चलने और गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से जिले में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों को दिन में गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.