दुमका, मार्च 8 -- दुमका। संताल परगना मोटर ममजूदर संघ के द्वारा शनिवार को संताल परगना प्रमंडल आयुक्त को अनिश्चित कालीन बसों का परिचालन ठप रहने को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि 24 फरवरी को सुबह करीब 6:10 बजे पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्यालय दुमका के मेन गेट के सामने संताल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह पर बाइक सवार दो अपराधियों के द्वारा जानलेवा हमला किया गया, जिसमें आज तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस संबंध में संघ के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 मार्च से दुमका पड़ाव से परिचालित होने वाली सभी बसों का परिचालन ठप रहेगा। ज्ञापन सौंपते हुए संघ के सदस्यों ने कहा की इसके पहले 21. 04. 2024 को भी अरुण कुमार सिंह पर जान मारने की नीयत से हमला किया गया था, जिसमें एक अभि...