बक्सर, मार्च 6 -- पेज पांच के लिए ----- होगी कथा दिवसीय धार्मिक आयोजन को ले पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जाएगी फोटो संख्या- 16, कैप्सन- शुक्रवार को कोरानसराय में महायज्ञ को लेकर तैयार यज्ञ मंडप को देखते आयोजनकर्ता। डुमरांव, संवाद सूत्र। अनुमंडल के कोरानसराय में आगामी 10 से 16 मार्च तक भक्ति, आस्था और वैदिक परंपराओं का भव्य संगम देखने को मिलेगा। कोरानसराय स्थित श्री राधेकीर्तन ब्रह्म बाबा के सान्निध्य में श्री श्री 108 विराट श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों के बीच तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। महायज्ञ का शुभारंभ 10 मार्च को भव्य कलश यात्रा, जलभरी एवं पंच...