काशीपुर, मार्च 8 -- काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि आगामी 10 मार्च को महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार, जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक, भ्रष्टाचार, भर्ती घोटाला सहित भू-खनन माफियाओं और लाचार कानून व्यवस्था को लेकर गैरसैंण विधानसभा का घेराव किया जाएगा। रविवार को प्रेस को जारी विज्ञप्ति में महानगर अध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा घेराव में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं सहित उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था, किसानों, बेरोजगारों और महिला शोषण के खिलाफ प्रदेश सरकार की दोगली नीतियों से पूरे प्रदेश में त्राहि-त्राहि हो रही है। कहा कि पूरा प्रदेश आज जंगल राज के मुहाने पर खड़ा है, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने राष्ट्रीय नेताओं को खुश करने में लगे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.