आगरा, मार्च 14 -- आरपीएफ टिकट दलालों के विरुद्ध मिशन उपलब्ध अभियान के तहत निरंतर कार्रवाई कर रही है। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक आरपीएफ द्वारा 15 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 1.22 लाख रुपये से अधिक कीमत की 38 भविष्य की यात्रा के टिकट, 3680 रुपये की एक पूर्व यात्रा का टिकट, बरामद किए। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के विरुद्ध रेल अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जा रही है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि आगरा मंडल भविष्य में भी ऐसे अभियानों को और अधिक सशक्त एवं व्यापक रूप से चलाकर यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं पारदर्शी रेल सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.