10 महीने से डीलरों को नहीं मिला है कमीशन, आर्थिक परेशानी
गिरडीह, जून 28 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के डीलरों को पिछले 10 महीने से कमीशन ( वितरण मार्जिन) राशि का भुगतान नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। डीलरों का कहना है कि वे सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना के तहत नियमित रूप से लाभुकों के बीच राशन का वितरण कर रहे हैं लेकिन लंबे समय से कमीशन नहीं मिलने के कारण परिवार और दुकान दोनों का खर्च चलना मुश्किल हो गया है। डीलरों ने बताया कि राशन दुकान के संचालन में परिवहन, रख-रखाव समेत कई प्रकार के खर्च होते हैं। कमीशन नहीं मिलने से इन खर्चों का वहन करना कठिन हो गया है। यह भी पढ़ें- सरवर ठप होने से एक सप्ताह से पीडीएस वितरण प्रभावित कई डीलरों को निजी स्रोतों से उधार लेकर दुकान का संचालन करना पड़ रहा है। अब उन्हें दुकानदार भी उधार देना नहीं चाहते हैं। उन्होंने ये भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.