बिहारशरीफ, अप्रैल 30 -- गर्मी को देखते हुए सुबह और शाम में होगा मुकाबला बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रहुई प्रखंड के देकपुरा गांव में 10 मई से देकपुरा प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। गर्मी को देखते हुए सुबह सात बजे और शाम चार बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी। आयोजक समिति के अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पांच मई तक आयोजन समिति से संपर्क कर सकते हैं। हर मैच 12 ओवर का होगा। एलबीडब्ल्यू के अलावा सभी नियम मान्य होंगे। एक बॉलर अधिकतम तीन ओवर कर सकता है। तीन ओवर का पावरप्ले होगा। टीम के सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड की फोटो कॉपी देनी होगी। हर दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैचों में मैन ऑफ दी मैच चुने जाएंगे। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.