10 मई को होगा कटिहार जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप
कटिहार, मई 3 -- कटिहार, एक संवाददाता। कटिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से 10 मई 2026 को खेल भवन कटिहार में आयोजित होने वाली 14वीं कटिहार जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस अधिकारी आशुतोष द्विवेदी करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर संजीव कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों में क्यूरोगी और पुमसे में आयोजित की जाएगी। टाउन क्लब कटिहार में हुई बैठक में महासचिव शैलेंद्र सिन्हा ने सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता की आयोजन समिति में शिव शंकर झा, ललन कुमार, मकसूद आलम और रोशन कुमार अहम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.