गोंडा, मई 8 -- गोण्डा। गोरखपुर के सांसद रवि किशन का 10 मई को जिले के बेलसर ब्लॉक क्षेत्र स्थित लौव्वा टेपरा गांव में आगमन होगा। वह यहां अथरिष्ट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कंपनी के सीईओ कुलदीप मिश्रा ने बताया कि सांसद के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उनके आगमन को लेकर क्षेत्रीय लोगों और कंपनी से जुड़े किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- 10 मई को लौव्वा टेपरा आएंगे गोरखपुर सांसद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...