हापुड़, मई 7 -- नगर के दिल्ली रोड स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपक मोघे ने बताया कि 10 मई को प्रकोष्ठ की कमेटी का गठन किया जा रहा है। राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर और पउप्र के प्रभारी प्रदीप सरोहा और प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष और मेरठ मंडल प्रभारी डूंगर सिंह एससी प्रकोष्ठ की जिला कमेटी के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि यह कार्यक्रम बुलंदशहर रोड स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित होगा। इस मौके पीसीसी सदस्य नरेश भाटी, जिला महासचिव गौरव गर्ग, अफजाल आढ़ती, खुशनूद अली आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संगठन सृजन साथी अभियान के लिए कांग्रेस नेताओं की बैठक 12 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...