संभल, मई 8 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष में विद्यार्थी विभाग द्वारा नगर में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों के लिए प्रथम व द्वितीय वर्गों में संघ को जानो प्रतियोगिता 10 मई रविवार को नगर के दो केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता द्वारा समाज में राष्ट्रभावना की विचारधारा को जागृत करके ज्ञान प्रतिभाओं में राष्ट्रसेवा के कार्य को गति देना है। प्रतियोगिता वैकल्पिक उत्तर प्रणाली पर आधारित है। प्रतियोगिता के लिए नगर में दो केंद्र जगदीश शरण सर्राफ सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, हनुमानगढ़ी तथा चंदौसी पब्लिक स्कूल चंदौसी (बहजोई रोड) निर्धारित किए गए हैं। यह जानकारी धर्म जागरण के नगर संयोजक हरीश कठेरिया एडवोकेट ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.