जहानाबाद, मई 18 -- जहानाबाद। शराब बेचने और पीने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान में रविवार की देर रात तक पुलिसकर्मियों ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही 10 भट्ठी तोड़ बड़े पैमाने पर जावा महुआ नष्ट कर निर्मित शराब भी जप्त की। शराब बेचने और पीने के मामले में पाली और काको थाना के इलाके से लोग पकड़े गए। खबर के अनुसार पुलिस कर्मियों ने छापेमारी के क्रम में 250 लीटर निर्मित शराब जब्त की और धंधेबाजों के द्वारा छिपाकर रखा हुआ करीब 26 सौ किलो जावा महुआ जप्त कर नष्ट किया गया। एक बाइक पर लदी शराब भी जब्त की गई। यह भी पढ़ें- शराब तस्कर समेत पांच गिरफ्तार, 20 लीटर देसी शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...