भागलपुर, फरवरी 18 -- सबौर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर भिट्ठी से मंगलवार को 10 बोतल विदेशी शराब के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी नाथनगर क्षेत्र का निवासी कैलाश कुमार है, जो टेंपो चालक है। सबौर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से लगभग 10 बोतल (कुल नौ लीटर) विदेशी शराब बरामद की गई। मामले की जांच कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.