नई दिल्ली, जनवरी 7 -- हरियाणा के जींद जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने एक बार फिर बेटे की चाहत और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े सवालों को चर्चा में ला दिया है। जिले के उचाना कस्बे के एक अस्पताल में 37 वर्षीय महिला ने अपने 11वें बच्चे को जन्म दिया। 10 बेटियों के बाद इस परिवार में बेटे का जन्म हुआ है, जिसका नाम उसकी बहनों ने बड़े चाव से 'दिलखुश' रखा है। फतेहाबाद जिले के एक गांव के रहने वाले संजय कुमार और उनकी पत्नी की शादी 2007 में हुई थी। पिछले 19 वर्षों में उनके घर 10 बेटियों ने जन्म लिया। 11वीं बार गर्भवती होने पर महिला को जींद के ओजस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर नरवीर श्योराण ने बताया कि यह एक बेहद जोखिम भरा मामला था। 10 प्रसवों के बाद महिला का शरीर काफी कमजोर हो चुका था और डिलीवरी के दौरान उन्हें तीन यूनिट खून चढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.