10 बीघा कटी मक्का की फसल में लगी आग, किसान को भारी नुकसान।
हाथरस, जून 22 -- सहपऊ। क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी किसान कृष्ण कुमार की करीब 10 बीघा कटी मक्का की फसल में रविवार दोपहर लगभग एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेत में रखी पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। खेत से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज गर्मी और हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक खेत में रखी फसल जलकर राख हो चुकी थी。
किसान की रिपोर्ट किसान कृष्ण कुमार ने बताया कि उसने करीब पांच बीघा से अधिक क्षेत्र की मक्का की भुट्टियां निकालकर बोरों में भर ली थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.