10 बाइकें सीज, 50 वाहनों का किया चालान
मेरठ, मई 18 -- दौराला तिरंगा चौराहा पर इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह के नेतृत्व में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। चौराहा पर पुलिस की मुस्तैदी को देखकर वाहन चालको में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ट्रिपलिंग दुपहिया वाहन चालक, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चालक,फोन पर बात करने वाले लाहन चालकों सहित बिना नंबर और पटाखा छोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सीज और चालान की कार्रवाई की। एएसपी बजरंग प्रसाद ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत इंचौली थाना क्षेत्र में करीब 10 बाइकों को सीज किया गया, जबकि लगभग 50 वाहनों के चालान किए गए। यह भी पढ़ें- पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.