चेन्नई, मई 30 -- तमिलनाडु में मुख्यमंत्री बनते ही विजय ऐक्शन में आ गए हैं। उनकी सरकार ने मानव संसाधन प्रबंधन विभाग में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक और चेहरे की पहचान (फेस आइडेंटिफिकेशन) पर आधारित अटेंडेंस अनिवार्य करने का आदेश दिया है। साथ ही कहा है कि सभी कर्मचारी सुबह 10 बजे से पहले दफ्तर आ जाएं। विभाग के उप सचिव एस. थंकपप्पा ने शनिवार को जारी अपने सर्कुलर में कहा कि सरकार के प्रधान सचिव के निर्देशों के अनुसार, यह नया डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम 1 जून, 2026 से लागू होगा। अधिकारी ने कहा, "इसलिए, इस विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अनुरोध है कि वे सुबह 10 बजे से पहले दफ्तर पहुंचें और बायोमेट्रिक प्रणाली, फेस-आईडी हाजिरी के साथ-साथ मैनुअल हाजिरी के जरिए से भी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।" उन्होंने आगे कहा कि सभी अध...