10 बजे रात तक किसानों को बेची खाद, जवाब तलब
कानपुर, मई 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए शासन लगातार सख्ती कर रहा है, इसके बावजूद कई दुकानदार नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। तय समय सीमा के बाद भी खाद बेचने का खेल जारी है। कृषि विभाग ने पोर्टल पर खाद बिक्री की जांच की तो पांच दुकानदारों की पोल खुल गई है, जिन्होंने रात 10 बजे तक किसानों को खाद बेची। कृषि अधिकारी प्राची पांडेय ने कार्रवाई करते हुए सभी दुकानों की बिक्री तत्काल रोक दी और नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। दो दिन में जवाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। शासन ने खाद बिक्री का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया है, ताकि कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर रोक लगाई जा सके। इसके बावजूद कई दुकानदार देर रात तक खाद बेचते रहे। मामला तब पकड़ में आया जब कृषि अधिकारी ने आईएफएमएस पोर्टल पर बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.